ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनापटना के मनेर में शौचालय निर्माण के दौरान मिट्टी धंसा, एक की मौत

पटना के मनेर में शौचालय निर्माण के दौरान मिट्टी धंसा, एक की मौत

मनेर थाने के इस्लामगंज गांव में शनिवार देर शाम को शौचालय निर्माण के दौरान अचानक मिट्टी धंस गया। हादसे में मजदूर गुड्डु कुमार(30वर्ष)की मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय...

पटना के मनेर में शौचालय निर्माण के दौरान मिट्टी धंसा, एक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSun, 11 Jun 2017 02:05 AM
ऐप पर पढ़ें

मनेर थाने के इस्लामगंज गांव में शनिवार देर शाम को शौचालय निर्माण के दौरान अचानक मिट्टी धंस गया। हादसे में मजदूर गुड्डु कुमार(30वर्ष)की मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूर पिंटू को इलाज के लिए मनेर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी मशीन से मृतक मजदूर का शव गड्ढक से बाहर निकाला गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार आरा, कोईलवर काजीपुर गांव निवासी गुड्डु सहनी व सुरेश सहनी का पुत्र पिन्टु कुमार (22वर्ष) मनेर के इस्लामगंज गांव के शंकर सहनी के घर में शौचालय के निर्माण के लिए मिट्टी निकाल रहे थे। तभी अचानक उपर से मिट्टी का बड़ा टुकड़ा दोनों मजूदरो के उपर गिर गया। मिट्टी में दबने के कारण गुड्डु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पिन्टु गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची मनेर पुलिस ने घायल पिन्टु को इलाज के लिए मनेर अस्पताल में भर्ती कराया है। वही पुलिस ने जेसीबी मशीन के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद मृतक मजदूर का शव गड्ढे से बाहर निकाला। घटना की जानकारी होने के बाद आसपास के गांव के ग्रामीणो की काफी भीड़ जुट गई। इधर इस दर्दनाक हादसे को लेकर लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें