Hindi NewsBihar NewsPatna NewsNTA JEE Main 2026 Application Process Ends Error Correction Window Opens Soon
जेईई : आज से आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार कर सकेंगे

जेईई : आज से आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार कर सकेंगे

संक्षेप:

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेंस 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर दी है। छात्र एक दिसंबर से आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। सुधार 2 दिसंबर रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है। जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा 21 से 30 जनवरी के बीच होगी।

Sun, 30 Nov 2025 07:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जेईई मेंस 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गयी है। अब छात्र आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। सुधार विंडो एक दिसंबर से खुल जाएगा। आवेदन में दो दिसंबर रात 11:50 बजे तक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर सुधार कर सकते हैं। जेईई मेन सत्र 1 की परीक्षा 21 से 30 जनवरी के बीच होनी है। हालांकि, आवेदन में अंक और पात्रता राज्य कोड से संबंधित विवरणों में कोई बदलाव नहीं होगा। एनटीए ने उम्मीदवारों को परीक्षा शहर बदलने की अनुमति दी है, लेकिन परीक्षा केंद्र स्थायी या वर्तमान पते और सीट की उपलब्धता के आधार पर तय होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जेईई मेन में इस बार रिकॉर्ड 14.50 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। बिहार से 60 हजार के लगभग छात्रों ने आवेदन भरा है। अभ्यर्थी अपने नाम, माता या पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, उप-श्रेणी में सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा कक्षा 10 और 12 की शैक्षणिक जानकारी, पात्रता का राज्य कोड, परीक्षा का माध्यम, पेपर का विकल्प आदि में भी सुधार किया जा सकता है। अगर हस्ताक्षर गलत अपलोड हो गया है तो उसे भी सही कर सकते हैं। हालांकि कुछ जानकारियों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवार अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, वर्तमान और स्थायी पता, आपातकालीन संपर्क विवरण और पहले से अपलोड की गयी फोटो में कोई बदलाव नहीं कर पायेंगे।