एनटीए : नीट यूजी के लिए प्रमाण पत्रों को दुरुस्त कराएं उम्मीदवार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को आधार और अन्य प्रमाण पत्रों को अपडेट कराने का निर्देश दिया गया है। दस्तावेजों में त्रुटि से समस्याएं हो सकती हैं। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यूडीआईडी कार्ड का अपडेट होना अनिवार्य है। परीक्षा की तिथि 3 मई को हो सकती है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 के लिए विशेष निर्देश जारी किया है। वैसे अभ्यर्थी जो इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अपना आधार सहित अन्य प्रमाण पत्रों को अपडेट कराने का निर्देश दिया गया है। एजेंसी ने अभ्यर्थियों से कहा है कि पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने से पहले वे अपने आधार कार्ड, यूडीआईडी और श्रेणी प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी को अपडेट करा लें। एनटीए के अनुसार, आवेदन से पहले दस्तावेजों की जानकारी सही और अपडेट रहने से नीट यूजी आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की तकनीकी गड़बड़ी, शिकायत या आवेदन रद्द होने जैसी समस्याओं से बचा जा सकेगा।
एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों में नाम, जन्म तिथि या श्रेणी से जुड़ी किसी भी तरह की त्रुटि भविष्य में अभ्यर्थियों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। सूत्रों के अनुसार, नीट यूजी 2026 की परीक्षा तीन मई को हो सकती है। हालांकि परीक्षा तिथि की अंतिम घोषणा एनटीए की ओर से बांकी है। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यूडीआईडी कार्ड का वैध और अपडेट होना अनिवार्य बताया गया है। ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के उम्मीदवारों को भी श्रेणी प्रमाण पत्र की वैधता सुनिश्चित करनी होगी। श्रेणी प्रमाण पत्र में किसी भी तरह की त्रुटि होने पर आवेदन प्रक्रिया के दौरान समस्या आ सकती है। एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नीट यूजी 2026 से जुड़ी सही जानकारी के लिए नियमित रूप से एजेंसी की वेबसाइट देखते रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



