Hindi NewsBihar NewsPatna NewsNotorious Criminal Prahlad Kumar Shot in Police Encounter in Bihar
पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात प्रह्लाद को पैर मे लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात प्रह्लाद को पैर मे लगी गोली

संक्षेप:

बिहार के बाढ़ थाना क्षेत्र में कुख्यात अपराधी प्रह्लाद कुमार के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें उसे पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसे बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया। प्रह्लाद पर हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के आठ मुकदमे दर्ज हैं।

Jan 12, 2026 12:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बाढ़ थाना क्षेत्र के हरौली गांव के पास मुठभेड़ में कुख्यात प्रह्लाद कुमार के पैर में गोली लग गई। घटना शनिवार की रात दो बजे की है। पुलिस को देखते ही अपराधी ने गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली उसके पैर में लगी। जख्मी आरोपित को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, वहां से बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उसके पास से एक कट्टा के अलावा चार जिंदा और दो खोखा बरामद किया गया है। वह हत्या का भी अभियुक्त है। इसके अलावा भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीएसपी-1 आनंद कुमार सिंह ने बताया कि जलगोविंद गांव के धर्मवीर पासवान की तीन जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसमें पांच अभियुक्त थे, जिसमें धीरज कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि प्रह्लाद फरार चल रहा था। सूचना मिली थी कि वह अपने पैतृक गांव अथमलगोला थाना क्षेत्र के धर्मपुर में देखा गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी घेराबंदी की गई। वह गांव से निकलकर हरौती गांव की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसे फायरिंग शुरू कर दी। उसने दो राउंड फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधी पर दो राउंड गोली चलाई। एक गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से कट्टा, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा के अलावा एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। शनिवार की रात में ही घायलावस्था में उसे बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस अभिरक्षा में उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। डीएसपी ने बताया कि मामले में पटना से एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है। बरामद हथियार को भी एफएसएल की टीम जांच के लिए पटना लाई है। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। दो थानों में दर्ज हैं आठ मुकदमे : पुलिस ने बताया कि अपराधी प्रह्लाद कुमार पर बाढ़ और अथमलगोला थाने में हत्या, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के आठ मुकदमे दर्ज हैं। वह धर्मपुर गांव का है। तीन जनवरी को धीरज के साथ मिलकर जलगोविंद गांव के धर्मवीर पासवान की हत्या की। इसके साथ तीन अन्य अपराधी भी थे। इस हत्याकांड में पुलिस को पहले से ही तलाश थी। इधर बाढ़ के थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि पुलिस अपराधी को पकड़ने गई थी लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसलिए मुठभेड़ हो गई। इस संबंध में बाढ़ थाने में केस दर्ज किया गया है।