
सभी जिलों में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध : राम कृपाल
कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार में किसी भी जिले में उर्वरकों की कमी नहीं है। रबी मौसम के दौरान किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध होगा। राज्य में पर्याप्त भंडार है और उर्वरकों की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। 37 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है और 100 लाइसेंस रद्द किए गए हैं।
कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा है कि राज्य के किसी भी जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। किसानों को रबी मौसम के दौरान समय पर निर्बाध एवं निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध होगा। उन्होंने मंगलवार को कृषि भवन में प्रेस वार्ता में कहा कि वर्तमान स्टॉक के अनुसार राज्य में 2.16 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 1.40 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 2.21 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 0.35 लाख मीट्रिक टन एमओपी तथा 1.10 लाख मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है। यह भंडार किसानों की वर्तमान एवं आगामी आवश्यकता की पूर्ति के लिए पर्याप्त है। उन्होंने यह भी कहा कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक मूल्य पर विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में लगातार छापेमारी और निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।
इसको लेकर जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समितियों की नियमित बैठकें हो रही हैं। किसानों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित उर्वरक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कठोर कदम कदम उठाए जा रहे हैं। 37 मामलों में हुई प्राथमिकी रबी मौसम 2025-26 के दौरान अब तक उर्वरक वितरण में पाई गई अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। इस अवधि में 37 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 100 उर्वरक प्राधिकार पत्र रद्द किए गए हैं। वहीं, 132 उर्वरक लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




