ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाजदयू से नहीं है रालोसपा का कोई गठबंधन : उपेन्द्र

जदयू से नहीं है रालोसपा का कोई गठबंधन : उपेन्द्र

रालोसपा प्रमुख व केन्द्रीय राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि उनकी पार्टी का गठबंधन जदयू से नहीं है। भाजपा और लोजपा से है। जदयू से गठबंधन कराना है तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पहल करनी होगी और...

जदयू से नहीं है रालोसपा का कोई गठबंधन : उपेन्द्र
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो Fri, 09 Nov 2018 06:38 PM
ऐप पर पढ़ें

रालोसपा प्रमुख व केन्द्रीय राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि उनकी पार्टी का गठबंधन जदयू से नहीं है। भाजपा और लोजपा से है। जदयू से गठबंधन कराना है तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पहल करनी होगी और पूछना होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेरे लिये ‘एतराज लायक’ शब्दों का प्रयोग क्यों किया। इससे मैं आहत हूं। सीएम को अपना शब्द वापस लेना चाहिए। अगर वह सफाई देना चाहते हैं तो जनता के बीच दें। बिहार मंत्रिमंडल में शामिल होने की बात पर कहा कि रालोसपा बासी भात नहीं खाती है। 

पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस से बात करते हुए उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि लालू प्रसाद अब राजनीति में नहीं हैं। इतिहास हो गये हैं। तेजस्वी यादव अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं। सीटों के बारे में कहा कि अपनी मांग से मैंने भाजपा को अवगत करा दिया है। अब भाजपा खुद मेरे जनाधार का आकलन करा ले और उस हिसाब से तीन से अधिक कितनी सीटें बढ़ानी इसकी संख्या तय कर दे। 

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर भाजपा रालोसपा को तवज्जो नहीं देती तो अब तक सीटों की घोषणा हो जानी चाहिए थी। अमित शाह ने कहा था कि एक-दो दिन में सीटें तय हो जाएंगी। रविवार को दिल्ली जा रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी अपनी बात कहूंगा कि मैं तो उनके साथ तब से हूं जब भाजपा ने भी पीएम के रूप में उनके नाम की घोषणा नहीं की थी। 

 कुशवाहा ने आगे रालोसपा द्वारा ‘शिक्षा सुधार, जन-जन का अधिकार’ अभियान चलाने की भी घोषणा की। इसके तहत आमलोगों का हस्ताक्षर अभियान भी चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा फूले की पुण्यतिथि पर 28 नवम्बर को होगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें