नीतीश मॉडल ने बदली बिहार की तस्वीर : राजीव
Apr 11, 2026 07:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के रूप में लगभग दो दशकों का कार्यकाल बिहार के लिए परिवर्तनकारी रहा है। उनके नेतृत्व में राज्य ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय में उल्लेखनीय प्रगति की है। उनका अनुभव राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण हो सकता है।

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के रूप में लगभग दो दशकों का कार्यकाल राज्य के इतिहास में एक परिवर्तनकारी युग के रूप में याद किया जाएगा। उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है, जिसने लंबे समय तक पिछड़ेपन और चुनौतियों से जूझते राज्य को एक नई दिशा प्रदान की। मुख्यमंत्री के रूप में उनका दीर्घ अनुभव और प्रशासनिक दक्षता राष्ट्रीय स्तर पर भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकती है। राज्यसभा के सदस्य के रूप में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


