नामांकन के बाद मुख्यमंत्री ने सभापति से मुलाकात की

Mar 05, 2026 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में नामांकन करने के बाद विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात की। सभापति ने उन्हें बधाई दी और नीतीश कुमार के कार्यकाल को बिहार के विकास में महत्वपूर्ण बताया। उनके नेतृत्व में कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

नामांकन के बाद मुख्यमंत्री ने सभापति से मुलाकात की

राज्यसभा सदस्य का नामांकन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात की। गुरुवार को सभापति ने अपने कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री का स्वागत किया एवं उनकी नई राजनीतिक पारी की अग्रिम बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों से नी‍तीश कुमार ने एक कुशल, संवेदनशील, जनाकांक्षी, लोकसेवक मुख्यमंत्री के रूप में बिहार के विकास को एक नई ऊंचाई दी है। उनके नेतृत्व में विधि व्यवस्था, शिक्षा, नारी सशक्तीकरण, रोजगार, सड़क, बिजली और खेलकूद के क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किये गए हैं। उन्हें विकास पुरुष एवं आधुनिक बिहार का निर्माता कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।

मौके पर राज्यसभा के लिए नामांकन करने वाले शिवेश राम, बिहार विधान परिषद् के उप सभापति प्रो. (डॉ.) राम वचन राय, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सतीश चन्द्र दूबे, गोपालजी ठाकुर, संजय झा आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।