
अपनी इच्छा से ही राजनीति में आ सकते हैं निशांत: सतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाई सतीश कुमार ने कहा कि उनके भतीजे निशांत को राजनीति में आना चाहिए, लेकिन यह उनकी इच्छा पर निर्भर करेगा। उन्होंने एनडीए की जीत को नीतीश कुमार की महिलाओं और गरीबों के लिए कल्याणकारी नीतियों का परिणाम बताया और विपक्ष के आरोपों को खारिज किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़े भाई सतीश कुमार ने कहा है कि भतीजा निशांत को राजनीति में आना चाहिए, लेकिन यह तभी होगा जब उसकी अपनी इच्छा हो। ऐसे सार्वजनिक जीवन में आना आसान नहीं है। इसके लिए जिम्मेदारियों की गहराई समझनी होगी। वे सोमवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। सतीश कुमार से कहा कि एनडीए की जीत सिर्फ योजनाओं या घोषणाओं का नतीजा नहीं है, बल्कि नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं, गरीबों और पिछड़े वर्गों के लिए स्थायी कल्याण की नीति का प्रतिफल है। उन्होंने इस उपलब्धि को उनकी अथक मेहनत का परिणाम। यह जीत परिवार के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने विपक्ष के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि महिलाओं को ₹10 हजार देने वाली योजनाएं वोट खरीदने का जरिया थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का महिला कल्याण उनकी नियमित प्राथमिकताओं में रहा है और यही जनता का विश्वास हासिल करने का मूल कारण रहा। अब वे आगे शेष बचे कार्यों को पूरा करेंगे। नीतीश कुमार के स्वास्थ्य और उनकी फिटनेस पर उठाये गए सवाल को उन्होंने निराधार बताया और कहा कि मुख्यमंत्री एक ही दिन में 10 जनसभाएं कर रहे थे, यह उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता की मिसाल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


