नीतीश कुमार विकास और सुशासन के पर्याय : शरण
Apr 06, 2026 07:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
हम (से.) के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि नीतीश कुमार आज भी बिहार की राजनीति में विकास और सुशासन के प्रतीक हैं। उनकी ऊर्जा और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बिहार को पिछड़ेपन से बाहर निकालकर विकास की मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

हम (से.) के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि नीतीश कुमार आज भी बिहार की राजनीति में विकास और सुशासन के पर्याय बने हुए हैं। मुख्यमंत्री पद को लेकर समय-समय पर उठने वाली चर्चाओं के बावजूद उनकी ऊर्जा, सक्रियता और जनहित के कार्यों के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता यह दर्शाती है कि बिहार के विकास के प्रति उनका समर्पण अटूट है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने राज्य को पिछड़ेपन की छवि से बाहर निकालकर विकास की मुख्यधारा में लाने का जो कार्य किया है, वह ऐतिहासिक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


