ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाकेंद्रीय मंत्री गडकरी से मिलेंगे नितिन नवीन

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिलेंगे नितिन नवीन

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन छह दिसंबर को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिलेंगे नितिन नवीन
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSat, 27 Nov 2021 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन छह दिसंबर को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे। वह बिहार में स्वीकृत राष्ट्रीय परियोजनाओं में आ रही बाधाओं को दूर करने और नई परियोजनाओं की मंजूरी के मुद्दे पर बात करेंगे।

जानकारी के अनुसार मुंगेर से झारखंड बॉर्डर की मिर्जाचौकी तक केन्द्र सरकार को 4 लेन सड़क बनाने में प्रस्तावित एलाइनमेंट में 115 मकान भी आ रहे हैं। इन मकानों को तोड़ने की जगह उसे ग्रीनफील्ड एरिया से ले जाने का आग्रह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पटना-गया डोभी राजमार्ग के पटना मुहाने नत्थुपुर हाइवे जंक्शन से सरिस्ताबाद होते हुए पटना बाइपास को जोड़ने वाली 2.8 किलोमीटर सड़क के संबंध में भी बात होनी है। इसके अलावा बिहार में बनने वाले एक्सप्रेस वे, भारतमाला परियोजना के बारे में भी बातचीत करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें