
एनआईटी पटना में प्लेसमेंट ड्राइव शुरू, प्री-प्लेसमेंट प्रोफाइल पर होगा चयन
एनआईटी पटना में 2025-26 सत्र के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आगाज हो गया है। पिछले सत्र में 97% छात्रों का प्लेसमेंट हुआ था। इस बार औसत पैकेज 8 लाख रुपये है, और कई कंपनियां 10 लाख रुपये तक का पैकेज देने को तैयार हैं। छात्रों का चयन प्री-प्लेसमेंट प्रोफाइल के आधार पर होगा।
एनआईटी पटना में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कैंपस प्लेसमेंट की शुरुआत दिसंबर के साथ हो गई है, जिसमें दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कई प्रमुख कंपनियां आएंगी। पिछले सत्र में 97% छात्रों का प्लेसमेंट हुआ था। इस वर्ष प्लेसमेंट का औसत पैकेज 8.25 लाख सालाना रहा है, जबकि अब तक का अधिकतम पैकेज 42 लाख सालाना तक गया है।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल (टी एंड पी सेल) के अनुसार, अब तक 60% प्लेसमेंट हो चुका है, जिसके दिसंबर के अंत तक तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। आईटी, कोर इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, फाइनेंस और कंसल्टिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनियों ने प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने की स्वीकृति दी है।
छात्रों का प्रारंभिक चयन प्री-प्लेसमेंट प्रोफाइल (शैक्षणिक प्रदर्शन, इंटर्नशिप आदि) के आधार पर होगा, जिसके बाद साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार अंतिम सेमेस्टर के साथ-साथ सेमेस्टर-5 के छात्र भी इस प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे, जिससे उन्हें बेहतर अवसर और अनुभव मिल सके। संस्थान का लक्ष्य छात्रों को उच्च पैकेज और गुणवत्तापूर्ण प्रोफाइल वाली नौकरियों में नियुक्त कराना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




