Hindi NewsBihar NewsPatna NewsNishant Kumar Defends Nitish Kumar Against Tejashwi Yadav s Accusations
अपने काम की बदौलत 20 वर्षों से सीएम हैं मेरे पिता: निशांत

अपने काम की बदौलत 20 वर्षों से सीएम हैं मेरे पिता: निशांत

संक्षेप:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार 20 वर्षों से अपनी मेहनत से सीएम हैं। उन्होंने 50 लाख नौकरी और रोजगार देने का वादा पूरा किया है और अब...

Aug 18, 2025 08:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को पहली बार जवाब दिया है। तेजस्वी यादव द्वारा नकलची कहने पर निशांत ने कहा कि नीतीश कुमार 20 वर्षों से अपने काम की बदौलत सीएम हैं। क्या वे 20 वर्षों से नकल कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि जब मेरे पिताजी सीएम बने, उस समय तो तेजस्वी राजनीति में भी नहीं थे। वे सोमवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। निशांत ने कहा कि नीतीश कुमार ने 50 लाख नौकरी और रोजगार दिया। अब उन्होंने एक करोड़ नौकरी और रोजगार का लक्ष्य तय किया है। उसे भी पूरा करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अपने काम की बदौलत वे फिर से चुनाव जीतेंगे और फिर बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। जनता उन्हें फिर सरकार बनाने का मौका देगी। निशांत ने कहा कि नीतीश कुमार जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। सरकारी नौकरी और रोजगार के अपने वादे को पूरा किया है। आगे भी पूरा करेंगे। उन्होंने जातीय गणना कराई और 94 लाख गरीबों को दो-दो लाख आर्थिक मदद करने का फैसला किया है। यह संकल्प भी पूरा होगा। राहुल गांधी द्वारा एसआईआर का मुद्दा उठाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला चुनाव आयोग देख रहा है।