
निफ्ट : दीक्षांत समारोह और ऑडिटोरियम का शिलान्यास आज
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) पटना में स्नातक 2021-25 और स्नातकोत्तर 2023-25 के छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह होगा। इस अवसर पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा ऑडिटोरियम के...
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) पटना में गुरुवार को स्नातक 2021- 25 और स्नातकोत्तर 2023- 25 के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह होगा। इससे पहले निफ्ट परिसर में ऑडिटोरियम निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी। केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह इसकी आधारशीला रखेंगे। राज्य के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा और बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी के साथ संस्थान में दस सालों के लंबे इंतजार के बाद ऑडिटोरियम के निर्माण की शुरुआत होगी। निफ्ट प्रशासन के अनुसार, यह सभागार संस्थान की एक बड़ी आवश्यकता को पूरा करेगा। पिछले एक दशक से संस्थान को अपने बड़े आयोजनों के लिए दूसरे स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता था।

इस स्वयं के सभागार के बन जाने के बाद संस्थान के सभी प्रमुख शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम अब अपने परिसर में ही आयोजित किए जा सकेंगे। जिससे छात्रों और फैकल्टी को काफी सुविधा होगी। मालूम हो कि निफ्ट को 2014 में ही अपना परिसर मिला था। तब से ही निर्माण कार्य नहीं हुआ था। अब यह 31.96 करोड़ की लागत से पूरा होगा जिससे लगभग 800 छात्र- छात्राओं को लाभ मिलेगा। 200 विद्यार्थियों को डिग्री और छह को मिलेगा गोल्ड दीक्षांत समारोह में लगभग 200 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। विभिन्न विभाग के छह विद्यार्थियों को जिन्होंने अपने विभाग में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है, उन्हें गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इसके अलावा असाधारण सेवाओं के लिए भी गोल्ड मेडल और पुरस्कार राशि दी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




