PU : सांयस कॉलेज में टीचर ले रहे थे क्लास और गिर गया पंखा
पटना विश्वविद्यालय के पीजी रसायनशास्त्र विभाग में शुक्रवार को कक्षा में पंखा टूट कर गिर गया। घटना के दौरान क्लास ले रहे शिक्षक डॉ. मनोज रंजन बाल बाल बच गए। इधर घटना के वजह से छात्राओं में अफरातफरी मच...
पटना विश्वविद्यालय के पीजी रसायनशास्त्र विभाग में शुक्रवार को कक्षा में पंखा टूट कर गिर गया। घटना के दौरान क्लास ले रहे शिक्षक डॉ. मनोज रंजन बाल बाल बच गए। इधर घटना के वजह से छात्राओं में अफरातफरी मच गई। स्थिति को समान्य करने के लिए कक्षा को स्थागित करना पड़ा।
पटना सायंस कॉलेज में कई विभाग हैं, जहां पुराने पंखे लगे हुए हैं। इसकी स्थिति बहुत खराब हो गई है। इसकी शिकायत पहले ही छात्रों ने की थी। इसके बाद भी सुधार नहीं किया गया। छात्र नेता लव कुमार ने कहा कि पीजी विभागों में स्थिति अच्छी नहीं है। कई बार विश्वविद्यालय और विभागाध्यक्षों को इन समस्याओं को दूर करने के लिए पत्र लिखा, लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हो सका है।