Hindi NewsBihar NewsPatna NewsNewborn Baby Found Abandoned in Gym Bag Local Community Steps In
थैले में मिली नवजात बच्ची, जिम संचालक ने दिखाई इंसानियत; गोद लेने की जताई इच्छा

थैले में मिली नवजात बच्ची, जिम संचालक ने दिखाई इंसानियत; गोद लेने की जताई इच्छा

संक्षेप: राजीव नगर थाना क्षेत्र में एक जिम के दरवाजे पर थैले में एक नवजात बच्ची रोती मिली। अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची को थैले में छोड़कर फरार हो गया। जिम संचालक ने बच्ची को पुलिस को सौंपा और गोद लेने की इच्छा जताई। बच्ची को….

Sun, 9 Nov 2025 03:46 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-18 में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक जिम के दरवाजे पर टंगे थैले से रोने की आवाज आने लगी। लोगों ने पास जाकर देखा तो थैले में दो-तीन दिन की एक नवजात बच्ची थी। बताया गया कि कोई अज्ञात सुबह थैला टांगकर फरार हो गया था। मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज से बच्ची को छोड़कर जाने वाले की पहचान की जा रही है। राजीव नगर थानेदार ने बताया कि नवजात को सीडब्लूसी (बाल कल्याण समिति) को सौंप दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बता दें, सौरभ सुमन राजीव नगर रोड नंबर-18 में परिवार के साथ रहते हैं। इलाके में ही उनका जिम है। शुक्रवार की सुबह वह सुबह करीब सात बजे जिम गए थे। वहां पहुंचने पर उन्होंने पाया कि जिम के दरवाजे पर ताला लगाने वाली कुंडी में प्लास्टिक के बोरे वाला एक सफेद रंग का थैला टंगा है। थैले के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। उन्होंने थैला खोलकर देखा तो पाया कि थैले में नवजात बच्ची है। इससे वे हैरान रह गए। बाद में स्थानीय निवासी भी वहां एकत्र हो गए और घटना की सूचना राजीव नगर पुलिस को दी गई।

वहीं, जिम संचालक की पत्नी ने बच्ची को दूध पिलाया। राजीव नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को थाने ले जाकर सनहा दर्ज किया। इस बीच जिम संचालक सौरभ सुमन पत्नी सहित राजीव नगर थाना पहुंच कर नवजात को गोद लेने की इच्छा जताई। उन्होंने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। गोद लाने के बाद वह नवजात का नाम एंजल रखेंगे। उधर पुलिस ने बच्ची को सीडब्लूसी को सुपुर्द कर जिम संचालक को गोद लेने की प्रक्रिया पूरी करने का सुझाव दिया है। सौरभ ने बताया कि बच्ची को डॉक्टर को दिखाया गया और उसे टीका भी लगाया गया है। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है।