Patna News: आईजीआईएमएस में खुलेगा नया टीओपी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पटना
Patna News: आईजीआईएमएस अस्पताल परिसर में नया टाउन आउट पोस्ट(टीओपी) थाना खोला जाएगा। यहां हर दिन 14 से 20 हजार लोगों की आवाजाही होती है। पुलिस की सहायता से शिकायतों पर तात्कालिक कार्रवाई की जाएगी, जिससे चोरी, पॉकेटमारी और दलालों की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

Patna News: आईजीआईएमएस में खुलेगा नया टीओपी थाना, चोरी-दलालों पर लगेगा रोक • रोज 14 से 20 हजार लोगों की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी • अस्पताल परिसर में ही मिलेगी पुलिस सहायता, शिकायतों पर होगी तत्काल कार्रवाई पटना, मुख्य संवाददाता l आईजीआईएमएस अस्पताल परिसर में नया टाउन आउट पोस्ट (टीओपी) थाना खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में शुक्रवार को बिहार के पुलिस महानिदेशक और आईजीआईएमएस प्रशासन के बीच बैठक की गई। बैठक में थाना स्थापित करने के लिए भवन, पुलिस बल की तैनाती, संसाधन, कार्यक्षेत्र और संचालन व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी।
नई सुरक्षा व्यवस्था
बता दे कि अस्पताल में हर दिन 14 से 20 हजार लोगों की आवाजाही होती है। यहां बिहार के लगभग सभी जिलों के अलावा झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों तक के मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगो की आवाजाही से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है। अस्पताल परिसर में मोबाइल चोरी, पॉकेटमारी, दलालों की सक्रियता, पार्किंग विवाद और मरीजों के परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसके अलावा अस्पताल के बाहरी हिस्से में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी भी सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।टीओपी थाना की स्थापना
इन्हीं समस्याओं से निपटने के लिए अस्पताल परिसर में स्थायी पुलिस चौकी के रूप में टीओपी थाना स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इससे प्राथमिकी दर्ज कराने और पुलिस कार्रवाई शुरू होने में समय लग जाता है। टीओपी थाना बनने के बाद शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई कर सकेगी। इससे अपराधियों और दलालों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और मरीजों व उनके परिजनों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा। आईजीआईएमएस के डिप्टी डायरेक्टर विभूति प्रसन्न सिन्हा ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने बढ़ते मरीजों के दबाव और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को देखते हुए बिहार सरकार और पुलिस मुख्यालय से नए टीओपी थाना की मांग की थी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 14 से 20 हजार लोगों के आने-जाने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि चोरी, पॉकेटमारी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी होती है। टीओपी थाना शुरू होने के बाद ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी और अस्पताल का माहौल पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और भरोसेमंद बनेगा।अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦आईजीआईएमएस अस्पताल में नया टीओपी थाना कब खोला जाएगा?−
टीओपी थाना खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन उद्घाटन की विशेष तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है।
✦टीओपी थाना स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?+
✦टीओपी थाना के बाद पुलिस शिकायतों पर तात्कालिक कार्रवाई कैसे कर सकेगी?+

