आईजीआईएमएस: अल्ट्रासाउंड के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

आईजीआईएमएस: अल्ट्रासाउंड के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

संक्षेप:

आईजीआईएमएस में नए वर्ष से मरीजों को अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नए भवन में 5 अल्ट्रासाउंड मशीन, सिटी स्कैन और एमआरआई मशीन लगाई जा रही हैं। इससे जांच की क्षमता 50 प्रतिशत बढ़ जाएगी और प्रतीक्षा समय 7 से 10 दिन तक कम हो जाएगा।

Dec 10, 2025 08:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

आईजीआईएमएस में मरीजों को अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जांच के लिए नए वर्ष से लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। संस्थान का नया भवन बनकर तैयार है। नए भवन में 5 अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्स-रे, सिटी स्कैन और एमआरआई की एक-एक नई मशीनें लगने जा रही हैं। ये सभी मशीनें अतिरिक्त हैं। नई मशीनों के शुरू होने के संस्थान में जांच की 50 फीसदी क्षमता बढ़ जाएगी और प्रतीक्षा समय भी काफी कम हो जाएगी। अभी एक मशीन पर प्रतिदिन औसतन 70 से 80 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। संस्थान में प्रत्येक दिन करीब 5000 से 6000 मरीज आते हैं। मशीनों की संख्या बढ़ने से अल्ट्रासाडंड कराने वाले मरीजों को राहत मिलेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आईजीआईएमएस में मरीजों की संख्या अत्यधिक होने से खासकर अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन जांच रिपोर्ट में एक से डेढ़ महीना का लंबा इंतजार करना पड़ता है। अभी अल्ट्रासाउंड की 10 मशीनें कार्य कर रही है। बावजूद इसके इंतजार लंबा हो जा रहा है। नए भवन में 5 अतिरिक्त नई मशीन लगायी जा रही है। नई मशीन लगने से अल्ट्रासाउंड की कुल 15 मशीन हो जाएगी। जिससे मरीजों को लाभ होगा। नए भवन में 1 सिटी स्कैन और 1 एमआरआई मशीन भी लगायी जा रही है। आईजीआईएमएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि नए वर्ष में सभी अतिरिक्त नई मशीनें शुरू होने से मरीजों की राहत मिलेगी। उम्मीद है कि नई सुविधा सक्रिय होने के बाद अल्ट्रासाउंड के लिए प्रतीक्षा का समय घटकर 7 से 10 दिन तक हो जाएगी। नई मशीन 30 सेकेंड में एक्स-रे करेगी : आईजीआईएमएस में मरीजों के लिए अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन की सुविधा नए वर्ष से मिलेगी। इस मशीन का नाम है स्कियाग्राम एक्स-रे मशीन। यह मशीन 30 सेकेंड में एक व्यक्ति का एक्स-रे कर देगा। एक्स-रे मशीन भी आईजीआईएमएस के नए भवन में लगायी जाएगी। डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि स्कियाग्राम एक्स-रे मशीन का मरीजों पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। कम से कम समय अधिक से अधिक मरीजों का एक्स-रे समय रहते हो सकेगा।