
पर्यावरण, जैव विविधता और अनुसंधान में नए अवसर मिलेंगे
बिहार में पर्यावरण, जैव विविधता और अनुसंधान के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। भागलपुर के सबौर में कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसमें शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन के साथ छात्रावासों का भी निर्माण हो रहा है। इससे छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
बिहार में पर्यावरण, जैव विविधता और अनुसंधान के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राज्य में कृषि जैव प्रौद्योगिकी की शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस प्रयास शुरू कर दिया गया है। राज्य में उच्च शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए भागलपुर के सबौर में कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के लिए आधारभूत संरचना का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। भवन निर्माण विभाग की ओर से इस परियोजना के तहत परिसर में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन (जी 3) सहित विभिन्न आवासीय भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिससे इन विषयों को लेकर अध्ययन- अध्यापन करने वालों को शैक्षणिक, प्रशासनिक, छात्रावास एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि के अनुसार, कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, सबौर के निर्माण कार्यों में अच्छी प्रगति हो रही है। परियोजना के तहत अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बॉयज छात्रावास और गर्ल्स छात्रावास बन रहा है। इसके अलावा कॉलेज परिसर में आवास समेत अन्य इमारत का निर्माण हो रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




