जिला निबंधन कार्यालय पांच मंजिला होगा
पटना का जिला निबंधन कार्यालय अब नए पांच मंजिला भवन में स्थानांतरित होगा। इस भवन में आम लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था, बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर और दिव्यांगों के लिए स्लोपिंग रास्ता होगा। सभी निबंधन कार्य ऑनलाइन होंगे, और हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है ताकि लोग आवेदन भर सकें।

निबंधन कार्यालय का नया भवन पांच मंजिला होगा। इसमें आम लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था होगी। नये भवन का नक्शा तैयार है। इसे भवन निर्माण विभाग के पास भेजा गया है। नक्शा पास होते ही भवन बनाने का काम शुरू होगा। वहीं भवन बनाने के लिए जिला निबंधन कार्यालय को एनओसी मिल चुका है। मालूम हो कि अभी लोगों को आवेदन भरन के लिए जमीन पर बैठना होता है। इसके अलावा बुजुर्ग के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था रहेगी ताकि बुजुर्ग ऊपरी मंजिल तक जा सकें। भवन के ऊपरी मंजिल तक जाने के लिए सीढ़ी नहीं होगी, बल्कि स्लोपिंग की जाएगी।
इससे आम लोगों के साथ दिव्यांगों को जाने में सहूलियत होगी। नये भवन बनने के दौरान छज्जूबाग स्थिति जिला निबंधन कार्यालय को हिंदी भवन में शिफ्ट किया जाएगा। हिंदी भवन से ही निबंधन का सारा कार्य होगा। ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए हेल्प डेस्क जिला निबंधन कार्यालय के सारे काम को ऑनलाइन मोड में कर दिया गया है। जमीन रजिस्ट्री का मामला हो या विवाह पंजीकरण, सारी प्रक्रियाएं ऑनलाइन ही होती है। लेकिन, जिले में सैकड़ों ऐसे लोग हैं जो ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पातें या उन्हें कंप्यूटर चलाना ही नहीं आता है। ऐसे आवेदक दलालों के चंगुल में नहीं फंसें, इसके लिए निबंधन कार्यालय ने हेल्प डेस्क खोला है। जिन लोगों को आवेदन नहीं भरने आता या दस्तावेज को अपलोड करने में दिक्कतें आती है, वे निबंधन कार्यालय आकर हेल्प डेस्क के माध्यम से आवेदन करते हैं। कोट जिला निबंधन कार्यालय का नक्शा बनकर तैयार है। भवन निर्माण विभाग ने एनओसी दे दिया है। अब बस नक्शा पास होने का इंतजार है। नक्शा पास होते ही निर्माण का काम शुरू होगा। रवि रंजन, रजिस्ट्रार, पटना जिला निबंधन कार्यालय
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



