वैशाली-कोडरमा के बीच नई फास्ट मेमू ट्रेन सेवा 22 से
रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेलवे की नई फास्ट मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दी है। यह ट्रेन वैशाली और कोडरमा के बीच चलेगी और इसकी शुरुआत 22 अगस्त को होगी। यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी, जिसमें प्रमुख...

रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) की बहुप्रतीक्षित नई फास्ट मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दे दी है। यह ट्रेन वैशाली और कोडरमा के बीच चलेगी। इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर मुख्यालय से आदेश जारी कर दिया गया है। इस सेवा की औपचारिक शुरुआत 22 अगस्त को होगी। इसके लिए विशेष उद्घाटन ट्रेनें चलाई जाएंगी। नई ट्रेन संख्या 63383/63384 वैशाली–कोडरमा फास्ट मेमू होगी। यह हफ्ते में छह दिन (सोमवार को छोड़कर) चलेगी। वैशाली से सुबह 05:15 बजे खुलकर यह ट्रेन हाजीपुर, सोनपुर, पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, बिहारशरीफ, नालंदा, राजगीर, तिलैया, गया और गुरपा होते हुए दोपहर 15:15 बजे कोडरमा पहुंचेगी।
वापसी में कोडरमा से ट्रेन 16:45 बजे खुलेगी और रात 02:45 बजे वैशाली पहुंचेगी। इस ट्रेन में 12/16 कोच की मेमू रेक लगाई जाएगी। इसका प्राथमिक रखरखाव सोनपुर में होगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस नई मेमू ट्रेन से यात्रियों को हाजीपुर, पटना, राजगीर, नालंदा, गया और कोडरमा जैसे प्रमुख शहरों के बीच तेज, सुविधाजनक और सस्ती यात्रा का विकल्प मिलेगा। खासकर छात्रों, कामकाजी लोगों और दैनिक यात्रियों को इसका सीधा लाभ होगा। यह सेवा बिहार और झारखंड के बीच रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




