Hindi NewsBihar NewsPatna NewsNew Degree Colleges Opening in 213 Blocks of Bihar by 2026-27
पूर्वी चंपारण में 14 तो बेगूसराय के 11 प्रखंडों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज

पूर्वी चंपारण में 14 तो बेगूसराय के 11 प्रखंडों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज

संक्षेप:

इस वर्ष बिहार के 213 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज विहीन प्रखंडों की सूची तैयार की है। पहले चरण में 14 कॉलेज पूर्वी चंपारण और 11 बेगूसराय में खुलेंगे। इससे राज्य में उच्च शिक्षा का सकल नामांकन अनुपात बढ़ेगा, जो वर्तमान में लगभग 17 प्रतिशत है।

Feb 04, 2026 08:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

राज्य 213 प्रखंडों में इस साल डिग्री कॉलेज खुलेंगे। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पढ़ाई शुरू होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों की सूची तैयार कर ली है। इनमें सबसे अधिक 14 डिग्री कॉलेज पूर्वी चंपारण तो 11 बेगूसराय में डिग्री कॉलेज खुलेंगे। अरवल में एक डिग्री कॉलेज खुलेगा। प्रथम चरण में कॉलेज खोले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में आधारभूत संरचना पर काम होगा। इसके साथ ही शिक्षक आदि की नियुक्ति होगी। सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खुलेंगे, तो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य में ग्रांस इनरॉलमेंट रेश्यो (जीईआर/सकल नामांकन अनुपात) बढ़ेगा। अभी राज्य में सकल नामांकन अनुपात लगभग 17 प्रतिशत है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सरकार की नीति के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में डिग्री कॉलेज के लिए न्यूनतम पांच एकड़ और शहरी क्षेत्र में 2.5 एकड़ जमीन अनिवार्य है। पटना जिले के संपतचक, दनियावां, खुसरूपुर, अथमलगोला, बेलछी, घोसवरी, मनेर, अररिया जिले के जोकिहाट, सिकटी, पालसी, नरपतगंज और भरगामा, अरवल जिले में सोनवर्षा वंशीसूर्यपुर, औरंगाबाद जिले के मदनपुर, ओबरा, बांका जिले के अमरपुर, बाराहाट, बेलहर, फुलीडूमर में डिग्री कॉलेज खुलेंगे। इसी तरह बेगूसराय के मटिहानी, वीरपुर, डंडारी, साहेबपुर कमाल, बछवाड़ा, भगवानपुर, मंसूरचक, छौड़ाही, खोदावंदपुर और गढ़पुरा, नावकोठी, भागलपुर जिले के गोराडीह, पीरपैंती, सन्हौला, गोपालपुर, इस्माइलपुर, खरीक, रंगराचक, भोजपुर के अगियांव, संदेश, सहार, चरपोखरी, बक्सर के ब्रह्मपुर, केसठ, चक्की, चौगैन, दरभंगा के सिंहवारा, टारडीह, हनुमाननगर, कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, किरतपुर, गौराबोराम, पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर, मेहसी, बंजारिया, पिपराकोठी, सुगौली, तुरकौलिया, तेतरिया, पताही, फेनहारा, रामगढ़वा, आदापुर, छौरादानो, बंकटवा, चिरैया प्रखंड में डिग्री कॉलेज खुलेंगे। वहीं, गया जिले के टनकुप्पा, कोंच, गुरारू, अतरी, बथानी, मोहरा, गुरूआ, बांकेबाजार, डुमरिया, मोहनपुर, गोपालगंज जिले के बैंकुठपुर, बरौली, मांझा, सिधवलिया, कटैया, पंचदेवरी, फुलवरिया, उचकागांव, विजयीपुर में कॉलेज खुलेंगे। वहीं, जमुई जिले के खैरा, सोनो, लक्ष्मीपुर, इस्लामनगर अलीगंज, जहानाबाद जिले के मखदुमपुर, मोदनगंज, कैमूर जिले के चैनपुर, रामपुर, नुआंव, कटिहार जिले के दंडखोरा, हसनगंज, कोढ़ा, समेली, कुरसेला, मनसाही, अमदाबाद, खगड़िया जिले के चौथम, मानसी, बेलदौर, किशनगंज जिले के दिघलबैंक, कोचाधामन, तेरहगाछ, लखीसराय जिले के पिपरिया, हलसी, चानन, रामगढ़ चौक, मधेपुरा जिले के घैलार, कुमारखंड, शंकरपुर, चौसा, मधुबनी जिले के खजौली, बासोपट्टी, बिस्फी, हरलाखी, फुलपरास, खुटौना, लौकाही, मुंगेर जिले के बरियारपुर, धरहरा और टेटियाबंबर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खुलेंगे। नालंदा के आठ प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खुलना है मुजफ्फरपुर के औराई, बोचहां, गायघाट, मुरौल, नालंदा जिले के रहुई, नूरसराय, बिंद, नगरनौसा, कतरीसराय, थरथरी, करायपरसुराय, परवलपुर, सरमेरा, नवादा जिले के काशीचक, अकबरपुर, गोविंदपुर, मेसकौर, रोह, सिरदला, पूर्णिया जिले के जलालगढ़, कृत्यानंद नगर, रूपौली, अमौर, बैसा, रोहतास जिले के शिवासागर, रोहतास, काराकाट, संझौली, सूर्यपुरा, सहरसा जिले के सत्तरकटैया, नौहट्टा, सौरबाजार, पतरघाट, सलखुआ, बनमा इटहरी, समस्तीपुर जिले के खानपुर, कल्याणपुर, बिथान, सिंघिया, विद्यापतिनगर, सारण जिले के एकमा, लहलादपुर, मकेर, इसुआपुर, मढ़ौरा, मशरख, पानापुर, तरैया और दरियापुर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खुलना है। शेखपुरा जिले घाटकुसुम्भा, चेवारा, अरियारी, शिवहर जिले के डुमरीकटसरी, पिपराही, पुरनहिया, सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी, बोखरा, चोरौट, मेजरगंज, नानपुर, परसौनी, रून्नीसैदपुर, सोनबरसा, सुप्पी, सीवान जिले के बसंतपुर, भगवानपुर हाट, लकरीनबीगंज, आंदर, दरौली, गुटहनी, हसनपुरा, हुसैनगंज, नौतन, सिसवन, सुपौल जिले के किशनपुर, सरैयागढ़-भपतियाही, पिपरा, छातापुर, मरऔना, प्रतापगंज, वैशाली जिले के बिदुपुर, पटेरी बेलसर, पश्चिम चंपारण जिले में पिपरासी, भितहा, बैरिया, सिकटा, योगापट्टी और ठकराहा प्रखंड में डिग्री कॉलेज खुलना है।