Hindi NewsBihar NewsPatna NewsNew Bihar Gramin Bank Branches to Open in Supaul District Soon
सुपौल के परसरमा एवं लौकाहा में खुलेंगी ग्रामीण बैंक की शाखाएं

सुपौल के परसरमा एवं लौकाहा में खुलेंगी ग्रामीण बैंक की शाखाएं

संक्षेप:

बिहार के सुपौल जिले के परसरमा और लौकाहा में जल्द ही बिहार ग्रामीण बैंक की नई शाखाएं खोली जाएंगी। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और बैंक के चेयरमैन मुकुल सहाय के बीच हुई बैठक में ग्रामीण बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर चर्चा हुई। मंत्री ने स्थानीय बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Jan 02, 2026 07:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार के सुपौल के परसरमा एवं लौकाहा में जल्द बिहार ग्रामीण बैंक की शाखाएं खुलेगी। शुक्रवार को वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव से उनके आवास पर बिहार ग्रामीण बैंक के चेयरमैन मुकुल सहाय ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में ग्रामीण बैंकिंग सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और ढांचागत विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान ग्रामीण बैंक के चेयरमैन ने वित्त मंत्री के समक्ष सुपौल जिले के परसरमा एवं लौकाहा में बिहार ग्रामीण बैंक की नई शाखाएं खोलने का प्रस्ताव रखा। इन क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए वित्त मंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए शाखाएं खोलने पर विचार करने का निर्देश दिया।

कहा कि ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग पहुंच बढ़ने से न केवल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों और स्थानीय छोटे उद्यमियों को भी आर्थिक मदद सुलभ होगी। ग्रामीण बैंक के चेयरमैन ने बैंक की कार्यक्षमता बढ़ाने और प्रशासनिक सुगमता के लिए पटना स्थित बैंक मुख्यालय हेतु उपयुक्त सरकारी जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर वित्त मंत्री ने संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि शीघ्र जमीन चिन्हित की जाए और आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाए। मौके पर बैंक के वरीय प्रबंधक अजय कुमार, प्रबंधक मुकेश कुमार एवं निशेष कुमार मौजूद थे। बैंक के प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;