नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन 12 को पटना आएंगे

Mar 06, 2026 07:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन 12 मार्च को पटना पहुंचेंगे और लोकभवन में कार्यभार संभालेंगे। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश उन्हें शपथ दिलाएंगे। हसनैन को विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र नियमित करने और नए व्यावसायिक कोर्स शुरू करने की चुनौती मिलेगी। वे आरिफ मोहम्मद खां की जगह लेंगे।

नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन 12 को पटना आएंगे

बिहार के नए राज्यपाल बनाए गए सैयद अता हसनैन 12 मार्च को पटना पहुंचेंगे। वे लोकभवन में बिहार के 43वें राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालेंगे। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलायेंगे। हालांकि शपथग्रहण कार्यक्रम की तिथि अभी तय नहीं की गई है। संभव है कि 13 मार्च को वे राज्यपाल का कार्यभार संभाल लेंगे। वे बिहार के वर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां की जगह लेंगे।नए राज्यपाल हसनैन के समक्ष राज्य के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक और परीक्षा सत्र नियमित कराने की बड़ी चुनौती होगी। साथ ही विश्वविद्यालयों में नए व्यावसायिक कोर्स शुरू कराने की भी चुनौती होगी।

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन भारतीय सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर के पूर्व कमांडिंग इन चीफ रह चुके हैं। वे 2018 में कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे हैं। हसनैन ने वर्ष 1988-90 में श्रीलंका में ऑपरेशन पवन और 1990-91 में पंजाब में आतंकवाद विरोधी अभियान में भाग लिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।