Hindi NewsBihar NewsPatna NewsNew Anti-Smuggling and Anti-Narcotics Task Forces Formed by SSB in Patna
एसएसबी ने एंटी स्मगलिंग और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनाए

एसएसबी ने एंटी स्मगलिंग और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनाए

संक्षेप:

सीमा सुरक्षा बल ने पटना में सीमावर्ती क्षेत्रों की चुनौतियों का सामना करने के लिए एंटी स्मगलिंग और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया है। इनमें बिहार पुलिस, कस्टम कमिश्नर और एनसीबी के सदस्य शामिल...

Aug 14, 2025 07:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

सीमा सुरक्षा बल सीमांत मुख्यालय पटना ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ रही चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए दो नयी टास्क फोर्स का गठन किया है। इनका नाम एंटी स्मगलिंग टास्क फोर्स एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स रखा गया है। एसएसबी आईजी निशीत कुमार उज्ज्वल ने बताया कि इन टास्क फोर्स में बिहार पुलिस की तरफ से एडीजी (विधि व्यवस्था) और एडीजी (ईओयू), कस्टम कमिश्नर (प्रिवेंटिव) और एनसीबी के जोनल डायरेक्टर सदस्य बनाये गये हैं। यह टास्क फोर्स नशीली दवाओं, मादक पदार्थों, जाली मुद्रा, मानव तस्करी, वन्य सम्पदा, हथियारों एवं विस्फोटक पदार्थों की तस्करी से संबंधित नेटवर्क की पहचान कर उनको ध्वस्त करेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान और त्वरित कार्रवाई के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ेगा। यह टास्क फोर्स मासिक बैठक आयोजित कर संयुक्त रणनीति बनायेगी। साथ ही प्रगति की समीक्षा करेगी।