Hindi NewsBihar NewsPatna NewsNephew Kills Uncle Over Land Dispute in Lal Bhadasara Village
डेढ़ बीघा जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, मौत

डेढ़ बीघा जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, मौत

संक्षेप:

दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के लाला भदसारा गांव में भतीजे प्रियदर्शन शर्मा ने डेढ़ बीघा जमीन के विवाद में अपने चाचा अनिल शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी। अनिल की मौके पर ही मौत हो गई और प्रियदर्शन मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Nov 21, 2025 06:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के लाला भदसारा गांव में गुरुवार की दोपहर डेढ़ बीघा जमीन के लिए भतीजे ने चाचा को गोलियों से भून डाला। तीन गोली लगने से अनिल शर्मा (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया। अनिल शर्मा दिव्यांग थे और उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दुल्हिन बाजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में पुलिस ने आरोपित भतीजा प्रियदर्शन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि आरोपित के पास से वारादत में इस्तेमाल कट्टा बरामद कर लिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लाला भदसारा गांव निवासी अनिल शर्मा ने शादी नहीं की थी। लिहाजा उनकी कोई संतान नहीं है। पुस्तैनी जमीन को लेकर अनिल शर्मा का भतीजा प्रियदर्शन शर्मा से विवाद चल रहा था। भतीजे की नजर चाचा के करीब डेढ़ बीघा जमीन पर थी। लेकिन चाचा भतीजा को जमीन देने के तैयार नहीं थे। बताया जाता है कि इसी बात को लेकर गुरुवार की सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। अनिल शर्मा गुरुवार की दोपहर 12 बजे अपने घर के पास बैठे हुए थे। तभी प्रियदर्शन शर्मा ने चाचा को गोलियों से भून डाला। अनिल शर्मा की छाती और पेट में तीन गोलियां लगी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।

गोली चलने की आवाज सुन पड़ोसी मौके पहुंचे। ग्रामीणों के आता देख आरोपित प्रियदर्शन शर्मा भाग खड़ा हुआ। बाद में ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों के मुताबिक अनिल शर्मा तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। निसंतान होने कारण उनके हिस्से की जमीन पर प्रियदर्शन की नजर थी। वह जमीन को लेकर अक्सर अपने चाचा से झगड़ा करता रहता था। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस ने छापेमारी कर एक घंटा के अंदर इलाके से प्रियदर्शन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।