ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनामहागठबंधन में न तो मतभेद न मनभेद : नीरज

महागठबंधन में न तो मतभेद न मनभेद : नीरज

विधान पार्षद सह जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि महागठबंधन में न तो मनभेद है और न ही मतभेद। महागठबंधन राज्य की नीतियों के आधार पर बना है और सरकार उसी के आधार पर चल रही है। प्रवक्ता ने कहा कि...

महागठबंधन में न तो मतभेद न मनभेद : नीरज
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 12 Jun 2017 10:07 PM
ऐप पर पढ़ें

विधान पार्षद सह जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि महागठबंधन में न तो मनभेद है और न ही मतभेद। महागठबंधन राज्य की नीतियों के आधार पर बना है और सरकार उसी के आधार पर चल रही है। प्रवक्ता ने कहा कि महागठबंधन में मतभेद पैदा करने की कोशिश लगातार की जा रही है। ऐसी कोशिश वैसे लोग कर रहे हैं, जिनका खुद का आचरण जगजाहिर है। एक समय सरकार में भाजपा कोटे से चंद्रमोहन राय स्वास्थ्य मंत्री थे। तब तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने यह कहते हुए आपत्ति जताई थी कि स्वास्थ्य विभाग में मेरी तस्वीर क्यों नहीं है। हम लोग कभी भी विज्ञापन पर राजनीत नहीं करते हैं। हम केंद्र सरकार की तरह 11 अरब विज्ञापन पर खर्च कर जुमलेबाजी नहीं करते हैं। सरजमीं पर हम काम कर रहे हैं। विज्ञापनों से सीएम के व्यक्तित्व पर कोई असर नहीं होगा। साथ ही इससे महागठबंधन के घटक दलों में भी कोई अंतर्विरोध की स्थिति नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें