ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाउपचुनाव की तीनों सीट पर होगी एनडीए की जीत : मोदी

उपचुनाव की तीनों सीट पर होगी एनडीए की जीत : मोदी

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को सम्पन्न मतदान में मतदाताओं के रुझान के आधार पर जीत का दावा किया है। कहा है कि अररिया लोकसभा, जहानाबाद व भभुआ विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में एनडीए...

उपचुनाव की तीनों सीट पर होगी एनडीए की जीत : मोदी
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSun, 11 Mar 2018 07:28 PM
ऐप पर पढ़ें

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को सम्पन्न मतदान में मतदाताओं के रुझान के आधार पर जीत का दावा किया है। कहा है कि अररिया लोकसभा, जहानाबाद व भभुआ विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 100 से ज्यादा मतदान केन्द्रों पर ईवीएम में आई खराबी और 23 मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान चिंतनीय है। चुनाव आयोग इसे संज्ञान में लेकर किनकी लापरवाही से इतनी बड़ी संख्या में ईवीएम में गड़बड़ी हुई, इसकी जांच व कार्रवाई करें। कहा कि भाजपा समर्थित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ईवीएम में आई खराबी के कारण मतदाताओं को परेशानी हुईं। कई केन्द्रों पर ईवीएम ठीक करने में दो घंटे से ज्यादा लगे। वहीं दुबारा भी ईवीएम ठप पड़ गई। राज्य के मात्र एक लोकसभा और दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए। फिर इतनी बड़ी संख्या में पुरानी व खराब ईवीएम का प्रयोग क्यों किया गया। उप मुख्यमंत्री ने तीनों क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया।

दूसरी ओर, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी दावा किया कि उपचुनाव महागठबंधन के लिए अग्निपरीक्षा साबित होगी। चुनाव आयोग की तत्परता से मतदाताओं ने निर्भिक होकर मतदान किया। जनता बिहार में न्याय के साथ हो रहे विकास के काम से प्रेरित है। एनडीए के मुकाबले महागठबंधन बहुत पीछे है। तीनों सीटों पर हो रहे उपचुनाव से न सिर्फ बिहार की राजनीतिक दिशा बदलेगी बल्कि इसका असर 2019 के आम चुनाव पर भी होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें