एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत तय : प्रभाकर
Mar 05, 2026 08:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
पटना में भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव के बाद एनडीए की संख्या और मजबूत होगी और उपेंद्र कुशवाहा की जीत पर कोई संदेह नहीं है। विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट देंगे।

पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की जीत तय है। इस चुनाव के बाद संख्याबल की दृष्टि से राज्यसभा में एनडीए और मजबूत स्थिति में होगा। श्री मिश्र ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एनडीए के पांचवें उम्मीदवार रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की जीत को लेकर भी किसी तरह का संशय नहीं है। विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट करेंगे और एनडीए के पांचों उम्मीदवार राज्यसभा पहुंचेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



