NDA Demands Investigation into Tejashwi Yadav s Two EPIC Numbers तेजस्वी के पास दो इपिक नंबर होने की जांच हो: एनडीए , Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsNDA Demands Investigation into Tejashwi Yadav s Two EPIC Numbers

तेजस्वी के पास दो इपिक नंबर होने की जांच हो: एनडीए

प्रदेश एनडीए ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के पास दो इपिक नंबर होने की जांच कराने की मांग की है। एनडीए प्रवक्ताओं ने कहा कि कोई भी व्यक्ति दो मतदाता पहचान पत्र नहीं रख सकता है, और चुनाव आयोग को इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 3 Aug 2025 08:09 PM
share Share
Follow Us on
तेजस्वी के पास दो इपिक नंबर होने की जांच हो: एनडीए

प्रदेश एनडीए ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के पास दो इपिक नंबर होने की जांच कराने की मांग की है। रविवार को भाजपा के प्रदेश दफ्तर में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक, जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, लोजपा (रा) के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, हम (से) के श्याम सुंदर और रालोमो के प्रवक्ता नितिन भारती और भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल पत्रकारों से बात कर रहे थे। इन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के पास दो इपिक नंबर आया कहां से? कोई भी व्यक्ति दो मतदाता पहचान पत्र नहीं रख सकता है। अगर रखता है तो यह अपराध है।

चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और तत्काल इस मामले को लेकर तेजस्वी यादव पर मुकदमा दायर करना चाहिए। एनडीए प्रवक्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को शुंभ और निशुंभ बताते हुए कहा कि ये लोग अब न केवल संवैधानिक संस्थाओं को अपमानित कर रहे हैं बल्कि अब धमकी भी दे रहे हैं। इनकी मंशा देश में अराजकता पैदा करने की है। ऐसा कर ये लोग लोकतंत्र को शर्मसार कर रहे हैं। राहुल गांधी चुनाव आयोग पर बम गिराने की बात कर रहे थे लेकिन तेजस्वी यादव ने बिना तिथि के ही बम गिरा दिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।