
प्रचंड जनादेश में एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत : सम्राट
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए के प्रचंड जनादेश में सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का योगदान है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में बीएलए-1 को सम्मानित किया गया। डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि चुनाव में मतदाताओं ने एनडीए को फिर से सत्ता में लाया है, जो विकास के लक्ष्य पर काम कर रही है।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए के प्रचंड जनादेश में एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत का योगदान है। इसके पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को चुनाव प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बीएलए-1 को प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी और संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसनिया ने अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिन-रात मेहनत कर कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण प्रदर्शित करने वाले बीएलओ-1 को सम्मानित करना अद्भुत है। इन सभी को 243 सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी और 202 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों को जीत दिलाकर इन्होंने प्रचंड बहुमत दिलाई।
सबका आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने अपना कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। डॉ. जायसवाल ने कहा कि बिहार चुनाव में मतदाताओं ने अपना जनादेश देकर एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनाई है। उन्होंने चुनाव और उससे पहले किए गए परिश्रम के लिए सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके बिना यह जीत आसान नहीं थी। नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। समारोह में प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, राकेश कुमार, राधिका रमण, संयोजक, चुनाव प्रबंधन विभाग भाजपा, अधिवक्ता कृष्णनंदन सिंह, अवधेश सिंह, अमित प्रकाश बबलू, प्रभात मालाकार उपस्थित थे। मंच संचालन कुमार सचिन और धन्यवाद ज्ञापन रवींद्र शर्मा ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




