ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनापटना में जुटे भाजपा के दिग्गज, कहा फिर एक बार मोदी सरकार

पटना में जुटे भाजपा के दिग्गज, कहा फिर एक बार मोदी सरकार

केंद्र सरकार के चार साल पूरा होने पर भाजपा ने फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दिया। प्रदेश भाजपा द्वारा ज्ञान भवन में रविवार को आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने...

पटना में जुटे भाजपा के दिग्गज, कहा फिर एक बार मोदी सरकार
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSun, 27 May 2018 06:37 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र सरकार के चार साल पूरा होने पर भाजपा ने फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दिया। प्रदेश भाजपा द्वारा ज्ञान भवन में रविवार को आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार के काम से भयभीत और हताश-निराश विपक्ष एकजुट होने के बावजूद नरेन्द्र मोदी के कारवां को नहीं रोक सकता है।

नरेन्द्र मोदी, भाजपा और एनडीए आज देश की जरूरत है। आरोप लगाया कि कांग्रेस मर्यादा भूलकर राजनीति कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम यह नहीं कहते कि देश में सब ठीक हो गया है। मगर जरूर है कि भारत ठीक होने की राह पर है। चार साल में दिल्ली के दरबार में दलालों का आना बंद हो गया है। विपक्ष को चुनौती दी कि वह कोई एक ऐसा आदमी ले आए जो बताए कि पैसे के बल पर काम करवाए। मनमोहन सिंह का आधार निराधार था तो हमारा कानून है। बैंक खातों और मोबाइल को आधार से जोड़कर तीन लाख 80 हजार करोड़ ट्रांसफर होने से 90 हजार करोड़ की बचत हुई। जीएसटी, नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे निर्णय लेकर देश की क्षमता को बढ़ाया।

चार साल में एनडीए ने दिया घोटालामुक्त सरकार : मोदी

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 10 साल यूपीए का भ्रष्टतम सरकार तो एनडीए ने घोटालामुक्त सरकार दिया। जनाधार वाले नेता प्रधानमंत्री देश का भाग्य बदल रहे हैं। गरीबों के लिए समर्पित यह सरकार उनको मकान, शौचालय व एलपीजी कनेक्शन दे रही है। गरीबों को सस्ते दर पर अनाज दिए जा रहे हैं। सत्ता में आने के लिए छटपटा रही कांग्रेस नमो सरकार के काम से घबरा गई है। क्षेत्रीय दलों की पूंछ पकड़कर सत्ता में आना चाह रही है। पुरानी पार्टी होने के बावजूद छोटे दलों की ओर टकटकी लगाए हुए है। रेत के महल पर एकजुट हो रहा विपक्ष का महल कभी नहीं बन सकता है। अराजक गठबंधन है। 2019 में नमो का फिर से पीएम बनना तय है।

वंचित तबकों के लिए मोदी सरकार ने किया काम : नित्यानंद

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद नित्यानंद राय ने आरोप लगाया कि नेहरू को पीएम बनाने के लिए कांग्रेस ने देश का बंटवारा कर दिया। इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या की। उन्हीं दलों का साथ लिया जो परिवारवाद के पोषक हैं। अब तो संसद में भी कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कैसे मिलेगा, इस पर चर्चा होती है। राजद में अगर परिवार के सदस्य मिलें तो सभी को लोकसभा टिकट दे दे। मोदी सरकार ने सबसे अधिक पिछड़े व दलितों के लिए काम किया। वंचितों को विपक्ष वोटबैंक तो भाजपा देश का तकदीर मानती है।

सम्मेलन में ये भी रहे मौजूद

सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव, मंत्री नंदकिशोर यादव, डॉ प्रेम कुमार, विनोद नारायण झा व मंगल पांडेय, सांसद डॉ सीपी ठाकुर, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, नितिन नवीन व संजीव चौरसिया, विधान पार्षद संजय पासवान ने विचार रखे। संचालन राजेन्द्र सिंह व धन्यवाद ज्ञापन सीताराम पांडेय ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें