ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनानशाखुरानी गिरोह का सरगना नन्की गिरफ्तार

नशाखुरानी गिरोह का सरगना नन्की गिरफ्तार

रेल पुलिस के लिए सरदर्द बना कुख्यात नन्की यादव आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। कुख्यात नन्की नशाखुरानी गिरोह का सरगना था। उस पर चैन स्नैचिंग, लूट, रंगदारी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष दीवान...

नशाखुरानी गिरोह का सरगना नन्की गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 15 Nov 2017 12:43 AM
ऐप पर पढ़ें

रेल पुलिस के लिए सरदर्द बना कुख्यात नन्की यादव आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। कुख्यात नन्की नशाखुरानी गिरोह का सरगना था। उस पर चैन स्नैचिंग, लूट, रंगदारी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष दीवान एकराम खां के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने उसे शराब पीते रानीसराय से गिरफ्तार किया है। नन्की के पास से एक बोतल अंग्रेजी शराब और चोरी कीअपाची बाइक भी बरामद किया गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि नन्की यादव का पुराना आपराधिक इतिहास है। पूर्व से बख्तियारपुर रेल थाने के अलावा अन्य जगहों पर इसके खिलाफ केस दर्ज है। यह काफी शातिर अपराधी था,जिसने पटना से मोकामा तक ट्रेनों में आतंक मचा रखा था। खासकर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को नशा खिला कर उसका सब कुछ लूट लेता था। वहीं मौका मिलते ही चेन स्नैचिंग एवं यात्रियों का सामान झपट कर चलती ट्रेन से कूद जाता था। वह कई बार पकड़ा भी गया, पर जेल से छूटते ही अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लग जाता था। उसके पकड़े जाने से रेल पुलिस राहत की सांस ले रही है। मंगलवार को नन्हकी यादव को जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें