राज्यपाल बनने पर नंदकिशोर को भाजपा नेताओं ने दी बधाई
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई दी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उनके अनुभव को नागालैंड के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाने पर भी बधाई दी गई।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्ति किए जाने पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उधर, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाने पर भी बधाई दी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को नंदकिशोर यादव से मिलकर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि नंदकिशोर यादव का लंबा सार्वजनिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और प्रशासनिक अनुभव राज्यपाल के रूप में उनके दायित्वों को नई गरिमा प्रदान करेगा। नंदकिशोर यादव के मार्गदर्शन में नागालैंड प्रगति, सुशासन और विकास की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी नंदकिशोर यादव से मिलकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नंदकिशोर यादव के समृद्ध राजनैतिक, प्रशासनिक अनुभव से नागालैंड के विकास को नई गति मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त होने तथा सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाने के लिए दोनों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने नंदकिशोर यादव को नागालैंड तथा सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्ति होने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नंदकिशोर जी जैसे वरिष्ठ और अनुभवी नेता का सम्मान करना भाजपा की परंपरा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


