नंद किशोर यादव ने नागालैंड राज्यपाल की शपथ ली

Mar 13, 2026 06:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने नगालैंड के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार ने इस समारोह का आयोजन किया। यादव को पांच मार्च को नगालैंड का 23वां राज्यपाल नियुक्त किया गया था, उन्होंने अजय कुमार भल्ला का स्थान लिया है।

नंद किशोर यादव ने नागालैंड राज्यपाल की शपथ ली

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने शुक्रवार को नगालैंड के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार ने मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और विधानसभा अध्यक्ष शेरिंगैन लोंगकुमेर की उपस्थिति में वहां के लोक भवन में नंद किशोर यादव को शपथ दिलाई। मालूम हो कि श्री यादव को पांच मार्च को नगालैंड का 23वां राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने अजय कुमार भल्ला का स्थान लिया, जो नगालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। भल्ला मणिपुर के राज्यपाल के रूप में अपना कार्य जारी रखेंगे। राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के मंत्री, विधायक, आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नौकरशाह और पुलिस तथा सुरक्षाबलों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।