सीएम से मिले नंदकिशोर, उपेन्द्र कुशवाहा

Mar 07, 2026 08:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

नगालैंड के नवमनोनीत राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उन्हें राज्यसभा जाने पर बधाई दी। नीतीश कुमार ने भी यादव को राज्यपाल बनने पर शुभकामनाएं दीं। रालोमो के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भी नीतीश से मिलकर उन्हें बधाई दी। जदयू के कई नेता भी इस मौके पर उपस्थित थे।

सीएम से मिले नंदकिशोर, उपेन्द्र कुशवाहा

नगालैंड के नवमनोनीत राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। श्री यादव ने उन्हें राज्यसभा जाने को लेकर अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नगालैंड का राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भी दिन में नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। श्री कुशवाहा ने नीतीश कुमार को बधाई दी। एक अणे मार्ग में हुई इस मुलाकात के दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा भी मौजूद थे। इसके पहले जदयू के कई वरीय नेतागण भी नीतीश कुमार से मिले।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।