Hindi NewsBihar NewsPatna NewsMurder Investigation Youth Beaten to Death in Parsabazar Family Alleges Inter-caste Marriage Fallout
परसा बाजार में युवक को पीटकर मार डाला

परसा बाजार में युवक को पीटकर मार डाला

संक्षेप:

परसा बाजार के तड़वा में एक युवक, ओम प्रकाश उर्फ राजा (23), को पीटकर अधमरा कर फेंक दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके साढ़ू और पिता ने उसे अगवा कर बेरहमी से पीटा। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

Jan 21, 2026 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

परसा बाजार के तड़वा के पास एक युवक को पीटकर अधमरा कर फेंक दिया। मंगलवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक पुनपुन थाना क्षेत्र के जाहिदपुर निवासी श्याम बाबू रविदास के पुत्र ओम प्रकाश उर्फ राजा (23) था। इस मामले में पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों ने बताया कि ओम प्रकाश रविवार शाम करीब चार बजे जाहिदपुर से ननिहाल परसा बाजार के सुईथा गांव गया था। शाम सात बजे वह ननिहाल से घर लौट रहा था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात में कोई सुराग नहीं मिल सका।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार सुबह ओम प्रकाश तड़वा गांव के पास बेहोशी की हालत में पड़ा था व उसकी बुलेट वहीं खड़ी थी। आनन फानन में परिजनों ने उसे खजपुरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद वे परसा बाजार थाना में आवेदन देने पहुंचे, लेकिन उनकी शिकायत नहीं ली गई। इसके बाद वे हवाई अड्डा थाने गए, जहां पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंचकर फर्द बयान दर्ज किया गया। परसा बाजार के प्रभारी थानेदार ने बताया कि अस्पताल में पदाधिकारी भेजकर बयान दर्ज कराया गया है। एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लेकिन जांच में सामने आया कि वह घटना से तीन दिन पहले से छपरा में था। साढ़ू, उसके पिता पर हत्या करने का आरोप: ओमप्रकाश उर्फ राजा अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। परिजनों का आरोप है कि ओमप्रकाश के साढ़ू व उसके पिता ने रविवार की रात अगवा कर उसकी बेरहमी से पिटाई की और सोमवार की सुबह तड़वा गांव के पास फेंककर फरार हो गये थे। मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।