नौबतपुर : आपसी विवाद में बुजुर्ग को पीटकर मार डाला
आपसी विवाद में 70 वर्षीय प्रभु प्रसाद की हत्या हो गई। पड़ोसी रिंकू राम पर हत्या का आरोप लगाया गया है। घटना इब्राहिमपुर, तिवारी चक गांव में हुई, जहां रात में प्रभु प्रसाद अपने दरवाजे पर सो रहे थे। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

आपसी विवाद में बदमाशों ने लोहे के रॉड से पीट-पीटकर प्रभु प्रसाद (70) की हत्या कर दी। घटना सोमवार देर रात नौबतपुर थाने के इब्राहिमपुर, तिवारी चक गांव की है। परिजनों ने हत्या का आरोप पड़ोसी रिंकू राम (45) पर लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने रिंकू राम की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों ने बताया कि प्रभु प्रसाद सोमवार देर रात अपने घर के दरवाजे पर सो रहे थे। उनका पड़ोसी रिंकू राम (45) के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
परिजनों का आरोप है कि रिंकू राम ने लोहे के रॉड से प्रभु प्रसाद की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना एम्स रेफर कर दिया। एम्स के ट्रॉमा सेंटर में प्रभु प्रसाद में इलाज चल रहा था। जहां मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई।थाना प्रभारी मनजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है। पीड़ित परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों ने रिंकू राम पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। रिंकू राम की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


