बिहार में भी निषाद को आरक्षण देगी सम्राट सरकार : मुकेश

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने उपमुख्यमंत्रियों विजय चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव को भी शुभकामनाएं दीं। सहनी ने उम्मीद जताई कि सम्राट सरकार निषाद आरक्षण लागू करेगी और बिहार के विकास को नई गति मिलेगी।

बिहार में भी निषाद को आरक्षण देगी सम्राट सरकार : मुकेश

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने विजय चौधरी तथा बिजेन्द्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बुधवार को बयान जारी कर उन्होंने उम्मीद जतायी कि पहली बार भाजपा के नेतृत्व में बनी सम्राट सरकार बिहार में निषाद आरक्षण लागू कराएगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सरकार ने निषाद आरक्षण की अनुशंसा की थी, लेकिन अब तक यह लागू नहीं हो सकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का अवसर मिलेगा।

श्री सहनी ने कहा कि हम सभी को विश्वास है कि सम्राट चौधरी न्याय, पारदर्शिता और जनसेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए बिहार को प्रगति के नए आयाम तक पहुंचाएंगे। बिहार से पलायन का दौर समाप्त होगा और उद्योग धंधे स्थापित होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।