माह के दूसरे गुरुवार को सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं का होगा निबटारा
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अब पेंशन और अन्य समस्याओं के लिए पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। हर महीने के दूसरे गुरुवार को जिले के पुलिस केंद्र में सेमिनार आयोजित होगा, जहां वे अपनी समस्याएं वरीय अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। रेंज आईजी पटना ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पेंशन और अन्य समस्याओं के लिए अब पुलिस अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। समस्याओं के निराकरण के लिए हर महीने के दूसरे गुरुवार को जिले के पुलिस केंद्र में सेमिनार का आयोजन होगा। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी सेमिनार में शामिल होकर वरीय पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रख सकेंगे। रेंज आईजी पटना जितेंद्र राणा ने इस संबंध में पटना एसएसपी और नालंदा एसपी पुलिसकर्मियों की समस्या को सुन निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। पहले तक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पेंशन शुरू करने सहित अन्य सेवांत लाभ के लिए पुलिस अधिकारियों के कार्यालय में भटकना पड़ता था।
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को आईजी कार्यालय में विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। रेंज आईजी जितेंद्र राणा की अध्यक्षता में बैठक में पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) नवीन पुलिस केन्द्र, पटना रहे। उन्होंने बताया कि सुनवाई के लिए संबंधित जिले के पुलिस केन्द्र में हर माह के दूसरे सप्ताह के बृहस्पतिवार को दिन के तीन बजे से सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। पेंशन और लंबित विभागीय कार्यवाही के मामले का त्वरित निष्पादन नहीं होने पर पुलिसकर्मी समस्या आईजी कार्यालय पटना मे रख सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


