ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनासंघ प्रमुख ने स्पष्ट राय रखी पर विरोधी खामोश : मोदी

संघ प्रमुख ने स्पष्ट राय रखी पर विरोधी खामोश : मोदी

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने देश की विविधतापूर्ण संस्कृति, स्त्री समानता और हिंदू राष्ट्र में मुस्लिम सहभागिता जैसे सभी विषयों पर...

संघ प्रमुख ने स्पष्ट राय रखी पर विरोधी खामोश : मोदी
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 19 Sep 2018 08:36 PM
ऐप पर पढ़ें

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने देश की विविधतापूर्ण संस्कृति, स्त्री समानता और हिंदू राष्ट्र में मुस्लिम सहभागिता जैसे सभी विषयों पर स्पष्ट राय रखी। खासकर ये वैसे मुद्दे थे जिन पर विरोधी दल राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए बार-बार झूठ बोलते रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने भागवत के बयान का स्वागत किया। लेकिन बिहार के दुराग्रही नेताओं ने जैसे कान और जुबान ही इस मसले पर बंद कर लिए हैं। ये वे लोग हैं जो अक्सर सत्याग्रही होने का नाटक करते रहते हैं। ट्वीट कर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने फौरी तीन तलाक को दंडनीय अपराध बनाने का कानून बनाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए लोकसभा में बिल पारित कराया। लेकिन कांग्रेस की अड़ंगेबाजी के कारण बिल राज्यसभा में पारित नहीं हो सका था। कैबिनेट ने इस मुद्दे पर अध्यादेश को मंजूरी देकर बिहार सहित देश की नौ करोड़ मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने का रास्ता साफ कर दिया। प्रधानमंत्री ने राजनीतिक नफा-नुकसान से ऊपर उठकर फैसला किया।

एक अन्य ट्वीट में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी 2017 में तीन तलाक पर सुप्रीमकोर्ट का फैसला आने के बाद से अकेले यूपी में 120 मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की प्रताड़ना झेलनी पड़ी। जबकि पूरे देश में 430 मामले सामने आए। महिलाओं की बराबरी पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले राहुल गांधी बताएं कि क्या कट्टरपंथियों के वोट की खातिर तीन तलाक बिल का विरोध कर वे महिलाओं को उनके समानता के हक से वंचित रखना चाहते हैं?

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें