Hindi NewsBihar NewsPatna NewsModi s Childhood Film Inspires Bihar A Journey from Poverty to Leadership
हार न मानने की इच्छा शक्ति का नाम है नरेंद्र मोदी : नित्यानंद

हार न मानने की इच्छा शक्ति का नाम है नरेंद्र मोदी : नित्यानंद

संक्षेप:

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन पर आधारित लघु फिल्म 'चलो जीते हैं' का प्रदर्शन बिहार के गांवों में किया जाएगा। इस फिल्म को देखने के लिए बिहार के गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं में जबरदस्त उत्साह है।

Sep 17, 2025 03:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन पर आधारित लघु फिल्म ‘चलो जीते हैं एक फिल्म नहीं बल्कि हकीकत है। वह हकीकत जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बचपन में जिया है। गरीबी और गरीबों के बीच से निकलकर हार ना मानने की इच्छा शक्ति का नाम ही नरेंद्र मोदी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पखवाड़ा से एक दिन पहले मंगलवार को पटना के गांधी मैदान से 225 से ज्यादा रथों के रवाना किया गया है। यह रथ बिहार के कोने-कोने में पहुंचेगा और प्रधानमंत्री के बचपन पर बनी फिल्म सभी को दिखाई जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस फिल्म को देखने के लिए बिहार के गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। प्रधानमंत्री के बचपन के संघर्ष को याद करते हुए उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, मजदूर माता और बहनों की समस्याओं को नजदीक से देखने और जीने वाले श्री मोदी का प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचने की यात्रा कभी आसान नहीं रही। गरीबी में जहां बचपन बीता, तो मुश्किल में जवानी। मगर उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

देश के 140 करोड़ लोगों की आवाज बनकर प्रधानमंत्री लगातार बिना रुके, बिना थके, दिन-रात काम कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि देश के 30 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाल कर उन्हें तरक्की, प्रगति और उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाया है। मोदी जी 140 करोड़ लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हैं, तभी तो गरीबों को मुफ्त में बेहतर इलाज के लिए आयुष्मान योजना लेकर आये। अस्पतालों में बेहतर सुविधा कैसे मिले इसके लिए मोदी जी ने पूरे देश में काम किया। वहीं, 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त अनाज देने का काम भी नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है।