ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनामोदी सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया : कन्हैया

मोदी सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया : कन्हैया

मोदी सरकार हजार वादे कर के 2014 में सत्ता में आयी थी। लेकिन पांच साल बाद भी इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हो सका। ये आरोप लगाया है भाकपा नेता सह जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने। वे...

मोदी सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया : कन्हैया
बेगूसराय हिन्दुस्तान टीमSun, 17 Mar 2019 05:14 PM
ऐप पर पढ़ें

मोदी सरकार हजार वादे कर के 2014 में सत्ता में आयी थी। लेकिन पांच साल बाद भी इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हो सका। ये आरोप लगाया है भाकपा नेता सह जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने। वे शनिवार को शाम्हो प्रखंड के कल्याण सिंह प्लस टू स्कूल परिसर में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा हम वोट मांगने नही आये हैं बल्कि नमक का ऋण अदा करने आये हैं। कहा कि  आप जो अपनी कमाई से सरकार को टैक्स देते हैं, उसी से सरकार की रोजी-रोटी चलती है। मगर सरकार ने आपको क्या दिया। सरकार के मंत्री कहते हैं कि जो लोग मोदी की रैली में नही आते हैं वो लोग देशद्रोही हैं। 

शाम्हो प्रखंड अंडमान की तरह 
कन्हैया कुमार ने कहा कि शाम्हो प्रखंड की हालत अंडमान निकोबार की तरह है। लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। अपने जिला मुख्यालय जाने के लिए लोगों को तीन जिला का चक्कर लगाना पड़ता है। क्या यही विकास है।  शाम्हो में एक भी शिलापट्ट पर भाजपा नेता का नाम नहीं है। आज भी जितनी  भवन व सड़क है उसपर  सीपीआई सांसद- विधायक का ही नाम है। 

आरोप लगाया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का 80 फीसदी रकम मोदी जी अपनी फोटो छपवाने में लगा देते हैं। सेंट्रल पोस्ट की 27 लाख सीट खाली है मगर नौकरी गायब है। राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार अंजान ने भी सम्बोधित किया। प्रमोद शर्मा ने सभा की अध्यक्षता  की। मौके पर ओम प्रकाश यादव, अंचल मंत्री अशोक सिंह, वरिष्ठ नेता राजेश्वर प्रसाद सिंह, रामकुमार सिंह आदि थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें