बिहार पुलिस 50 ड्रोन खरीदेगी, 24.50 करोड़ स्वीकृत : सम्राट चौधरी
राज्य में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए 50 ड्रोन खरीदे जाएंगे। गृह विभाग ने इसके लिए 24.50 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ड्रोन तकनीक का उपयोग भीड़ नियंत्रण, अपराध निगरानी, और आपदा प्रबंधन में मदद करेगा। इससे पुलिस को समय पर सटीक जानकारी प्राप्त होगी।

राज्य में पुलिस व्यवस्था के आधुनिकीकरण को लेकर 50 ड्रोन की खरीद होगी। गृह विभाग ने इसके लिए लगभग 24.50 करोड़ खर्च किए जाने की स्वीकृति दी है। उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पुलिस बल को आधुनिक उपकरणों से सशक्त बनाने के लिए ड्रोन तकनीक को शामिल किया जा रहा है। इसके उपयोग से भीड़ नियंत्रण, अपराध निगरानी, नदी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील इलाकों में अभियान और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में पुलिस को बड़ी सहायता मिलेगी। कहा कि कई बार जटिल क्षेत्रों में सामान्य तरीकों से निगरानी कठिन होती है। ऐसे स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से हवाई निगरानी संभव होगी और पुलिस को समय पर सटीक जानकारी मिल सकेगी।
इससे कार्रवाई अधिक प्रभावी और त्वरित हो सकेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


