मॉडल युवा ग्राम सभा से लोकतांत्रिक समझ का विकसित हुई : दीपक प्रकाश
बिहार के नवोदय विद्यालयों में आयोजित मॉडल युवा ग्राम सभा कार्यक्रम ने छात्रों को लोकतंत्र की समझ और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद की। छात्रों ने गांव की समस्याओं पर चर्चा की और नेतृत्व तथा सामूहिक निर्णय लेने की क्षमता विकसित की। यह आयोजन छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बिहार के नवोदय विद्यालयों में आयोजित मॉडल युवा ग्राम सभा कार्यक्रम ने छात्रों को लोकतंत्र की बुनियादी समझ के साथ आत्मविश्वास की नयी उड़ान दी है। राज्य के 39 नवोदय विद्यालयों में हुए इस आयोजन में छात्रों ने सिर्फ बोलना ही नहीं, बल्कि नेतृत्व करना, सामूहिक निर्णय लेना और संवाद के माध्यम से समाधान निकालना भी सिखाया गया है। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि हाल ही में राज्य के नवोदय विद्यालयों में स्थानीय सरकार के बारे में जानकारी को लेकर मॉडल युवा ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को ग्राम सभा जैसी लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ना और उन्हें भविष्य के सक्रिय नागरिक के रूप में तैयार करना है।
मॉडल युवा ग्राम सभा के मंच पर छात्रों ने गांव की समस्याओं, विकास योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। छात्रों ने मुखिया, सरपंच, पंचायत सदस्य और ग्रामीणों की भूमिका निभाते हुए यह समझा कि लोकतंत्र में हर आवाज का महत्व होता है। आयोजन ने छात्रों के भीतर आत्मविश्वास की वह पहली सीढ़ी तैयार की जहां वे अपने विचार निर्भीकता से रखने लगे। शिक्षकों का कहना है कि इस तरह के अभ्यास से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और निर्णय लेने की योग्यता विकसित होती है। कई छात्रों ने पहली बार मंच पर खड़े होकर अपनी बात रखी, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा। मॉडल युवा ग्राम सभा छात्रों को जिम्मेदार, जागरूक और सशक्त नागरिक बनने की दिशा में एक अहम पहल के रूप में सामने आयी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




