रेल यात्री का मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए 1.36 लाख

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

रेल यात्रा के दौरान रोहतास के पवन कुमार का मोबाइल चोरी हो गया। बाद में उनके एसबीआई खाते से 1.36 लाख रुपये की निकासी की गई। पवन ने शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद रेल साइबर पुलिस ने केस दर्ज किया। चोरों ने चोरी हुए मोबाइल का उपयोग कर तीन दिनों में पैसे निकाल लिए।

रेल यात्री का मोबाइल चोरी कर खाते से उड़ाए 1.36 लाख

रेल यात्रा के दौरान बदमाशों ने रोहतास निवासी का मोबाइल चोरी कर लिया। बाद में उसके एसबीआई के खाते से कई बार में 1.36 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित पवन कुमार की शिकायत पर इस संबंध में रेल साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रोहतास के मोहनिया गांव निवासी पवन कुमार बीते महीने इलाहाबाद से ट्रेन से राजेंद्र नगर टर्मिनल पर आए थे। यात्रा के दौरान किसी ने उनका मोबाइल फोन चुरा लिया। इस संबंध में उन्होंने राजेंद्र नगर जीआरपी थाना में सनहा दर्ज करवाया दिया था। कुछ दिन बाद जब उन्होंने अपने पुराने नंबर को चालू कर उसे दूसरे मोबाइल फोन में लगाया तो पता चला कि उनके एसबीआई के खाते से कई बार में 1.36 लाख रुपये की निकासी कर ली गई है।

शातिरों ने चोरी के मोबाइल की मदद से तीन दिनों में रुपये निकाले। जिसके बाद पीड़ित ने इस संबंध में 14 मई को पटना जंक्शन रेल साइबर थाना में केस दर्ज करवाया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।