मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ा, पिटाई की

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

कदमकुआं थाना क्षेत्र के मैकडोलन गोलंबर के पास एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने के बाद दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उन्होंने बदमाशों की जमकर पिटाई की और उनकी बाइक तोड़ दी। बाद में, दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ा, पिटाई की

कदमकुआं थाना क्षेत्र के मैकडोलन गोलंबर के पास गुरुवार की शाम एक व्यक्ति से मोबाइल छीनकर दो बदमाश भाग रहे थे तभी आसपास के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की। बदमाशों की बाइक तोड़ डाली। बाद में लोगों ने दोनों बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। मैकडोलन गोलंबर के पास शाम छह बजे एक व्यक्ति से मोबाइल झपटकर बाइक सवार दो बदमाश भाग रहे थे। पीड़ित ने शोर मचाया तो लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। उसके बाद पिटाई शुरू कर दी। इस रास्ते से आने जाने वाला हर व्यक्ति ने दोनों बदमाशों की पिटाई की जिससे वे घायल हो गए।

दोनों बदमाशों की पहचान लालबाग के जैद और तौसिद के रूप में की गई है। कदमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।