Hindi NewsBihar NewsPatna NewsMission for Clean Ganga Launched to Promote Environmental Conservation
जेपी सेतु घाट से 27 किलो प्लास्टिक कचरा निकाला गया

जेपी सेतु घाट से 27 किलो प्लास्टिक कचरा निकाला गया

संक्षेप:

गंगा मां की स्वच्छता के लिए रविवार को मिशन फॉर क्लीन गंगा की शुरुआत की गई। बीइंग हेल्पर फाउंडेशन ने जेपी सेतु गंगा घाट की सफाई की, जिसमें 27 किलो कचरा निकाला गया। अभियान दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ...

Sun, 7 Sep 2025 07:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

गंगा मां की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से रविवार को गंगा घाट से मिशन फॉर क्लीन गंगा की शुरुआत की गई। अभियान के दौरान रविवार को बीइंग हेल्पर फाउंडेशन की टीम ने जेपी सेतु गंगा घाट की सफाई की गई। इस दौरान किनारे पर मौजूद पूजन सामग्री में मिली प्लास्टिक वस्तुओं जैसे पॉलिथीन, छोटे डिब्बे और अन्य सामग्री को एकत्रित किया गया। इस अभियान के दौरान घाट से कुल 27 किलो कचरा निकाला गया और पटना नगर निगम को सौंपा गया। बुडको एमडी सह नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर यह मुहिम एक माह तक शहर के विभिन्न घाटों पर चलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गंगा स्वच्छता के लिए शुरू अभियान दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पूजा तक निरंतर चलेगा। गंगा घाट के अतिरिक्त शहरों में भी विभिन्न बाजार एवं वार्ड स्तर पर नो प्लास्टिक फैंटास्टिक अभियान शुरू किया गया है। वैकल्पिक चीजों का करें उपयोग सफाई के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की गई कि गंगा घाट पर पूजा के दौरान प्लास्टिक सामग्री साथ न लाएं और पर्यावरण-हितैषी विकल्पों का प्रयोग करें। गंगा की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी करें। बुडको ब्रांड एंबेसडर शुभम कुमार लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पूजा के दौरान लाखों श्रद्धालु गंगा घाटों पर आते हैं। इस समय मूर्ति विसर्जन और पूजन सामग्री अक्सर प्लास्टिक बैग या सिंगल-यूज़ प्लास्टिक में गंगा में डाल दिया जाता है। नमामि गंगे (बुडको) एवं पटना नगर निगम द्वारा आम जनों से अपील की गई है कि इस पूजा-पर्व पर संकल्प लें कि हम सब मिलकर प्लास्टिक मुक्त पर्व मनायेंगे। अभियान का मुख्य संदेश - गंगा में प्लास्टिक सामग्री का विसर्जन नहीं करें - पूजा और विसर्जन के दौरान सिंगल-यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें - कपड़े के थैले, पत्तों के डोंगे, मिट्टी के दीये जैसे पर्यावरण-हितैषी विकल्प अपनाएं