स्कूल गये सेना के जवान का 12 वर्षीय पुत्र लापता
रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के जगनपुर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाला 12 वर्षीय सत्यम कुमार रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। उसका पिता सेना में तैनात है और सत्यम 28 नवंबर को स्कूल गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के जगनपुर स्थित निजी स्कूल में पढ़ने वाला सेना के जवान का 12 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवार ने काफी खोजबीन के बाद थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। सेना के जवान अविनाश कुमार जम्मू-कश्मीर में पदस्थापित हैं। उनका बेटा सत्यम कुमार जगनपुर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है। 28 नवंबर को रोज की तरह स्कूल गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। सत्यम की बहन खुशी के अनुसार 28 नवंबर को सत्यम स्कूल गया था। छुट्टी के बाद भी घर नहीं आया, तो खोजबीन किया गया। दोपहर 2 बजे स्कूल से बाहर निकलते हुए सीसीटीवी कैमरे में उसे देखा गया।
इसके बाद वह एक बस पर चढ़ा और बाद में पटना जंक्शन स्टेशन पर भी देखा गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। परिवार को आशंका है कि उसे डराकर या बहला-फुसलाकर कोई अपने साथ ले जाकर कोई उसे अगवा तो नहीं कर लिया है। परिजन अनहोनी की संभावना से चिंतित हैं। परिजनों का कहना है कि आठ दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस उसकी तलाश में कोई ठोस पहल नहीं कर रही है। घर में पिछले एक सप्ताह से मातम जैसा माहौल है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


