Hindi NewsBihar NewsPatna NewsMinister Vijay Kumar Chaudhary Focuses on Irrigation Expansion and Flood Management for Rabi Crops
प्रदेश की सिंचाई क्षमता में होगा विस्तार : विजय

प्रदेश की सिंचाई क्षमता में होगा विस्तार : विजय

संक्षेप:

जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रबी फसल के लिए सिंचाई क्षमता में विस्तार और प्रभावी बाढ़ प्रबंधन पर जोर दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए और मौजूदा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। मंत्री ने बाढ़ प्रबंधन को प्राथमिकता देने का भी आश्वासन दिया।

Sun, 23 Nov 2025 04:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि रबी फसल का मौसम नजदीक है। प्रदेश की सिंचाई क्षमता में विस्तार हो और नहर के अंतिम छोर तक पानी निर्बाध रूप से पहुंचाना सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि हर किसान इससे लाभान्वित हों। इसको लेकर उन्होंने पदाधिकारियों को कई निर्देश भी दिये। मंत्री ने रविवार को जल संसाधन और भवन निर्माण विभाग में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग में प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल तथा भवन निर्माण विभाग में सचिव कुमार रवि सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश दिया कि विभाग की विशेष प्राथमिकता मौजूदा व्यवस्था को मजबूत करने तथा पहले से कार्यान्वित योजनाओं को पूरी तरह प्रभावी बनाने पर होनी चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जल संसाधन विभाग में समीक्षा के दौरान कहा कि विभाग की कार्यशैली में 35: 65 का अनुपात सुनिश्चित किया जाये, अर्थात 35-40 फीसदी ध्यान नई पहल और नवाचारों को दें और 65 फीसदी ऊर्जा मूल दायित्वों को पूरा करने एवं मौजूदा योजनाओं को दुरुस्त करने में लगाएं। उन्होंने बाढ़ प्रबंधन पर हुए कहा कि पहले से निर्मित तटबंधों को मजबूत करना और उनका दायरा बढ़ाकर क्षेत्र को सुरक्षित करना प्राथमिकताओं में रहे। विभाग की असली पहचान मजबूत सिंचाई व्यवस्था और प्रभावी बाढ़ प्रबंधन से बनेगी। भवन निर्माण विभाग में पदाधिकारियों के साथ बैठक में मंत्री ने कहा कि संचालित विभिन्न योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरा करें। हमारा लक्ष्य कार्यों को कल नहीं, आज और अभी संपादित करने का होना चाहिए। इसके लिए क्रियान्वित योजनाओं की निगरानी की व्यवस्था सुदृढ़ होनी चाहिए। बैठक में जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख (मुख्यालय) ब्रजेश मोहन, अभियंता प्रमुख (सिंचाई सृजन)अवधेश कुमार, अभियंता प्रमुख (बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण) वरुण कुमार, संयुक्त सचिव अजय कुमार आदि उपस्थित थे। वहीं, भवन निर्माण विभाग की बैठक में सचिव के अलावा अपर सचिव राजेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी, अभियंता प्रमुख सुरेश प्रसाद प्रभाकर, भू-संपदा पदाधिकारी शिवरंजन आदि उपस्थित रहे।